रत्नाकर कुमार,खेसारी लाल यादव और पराग पाटिल की भोजपुरी फिल्म “संघर्ष 2” का फर्स्ट लुक हुआ आउट

भोजपुरी फिल्म जगत के हिट मशीन खेसारी लाल यादव, चर्चित निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की मच अवेटेड फिल्म “संघर्ष 2” का धांसू फर्स्ट लुक हॉट हो गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में वे शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं और बैकग्राउंड में तबाही वाले दृश्य है, जो इस बात की ओर इशारा करती है कि खेसारी लाल यादव की फिल्म भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है।

संघर्ष 2 एक्शन पैक्ड सिनेमा है जिसकी प्रस्तुति जितेंद्र गुलाटी और वर्ल्ड वाइड चैनल कर रही है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार है जिनकी पहचान क्वालिटी बेस्ट फिल्म करने की रही है। को प्रोड्यूसर निवेदिता कुमार और कुलदीप श्रीवास्तव हैं। इस फिल्म को पराग पाटिल ने निर्देशित किया है। “संघर्ष 2” को लेकर वैसे भी बेहद चर्चा रही हैं। संघर्ष का पहला पार्ट भी ब्लॉकबस्टर था। जिसके बाद यह कहा जा रहा है कि इसका सीक्वल उससे भी बड़ा होने जा रहा है, जिसकी एक झलक इस वैलेंटाइन 14 फरवरी को टीजर के रूप में दर्शकों को देखने को मिलेगी। टीजर वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज होगा।

फिल्म के फर्स्ट लुक आउट होने पर रत्नाकर कुमार ने कहा कि “संघर्ष 2” को बेहद आधुनिक तकनीक से और बड़े स्तर पर बनाया गया है। यह फिल्म कहानी पटकथा स्क्रीनप्ले डायलॉग रोमांस म्यूजिक एक्शन से भरपूर है और एक कमर्शियल फिल्म की सारी जरूरतों को पूरा करती है। इसलिए हमारी फिल्म हर तरह के दर्शक वर्ग के लोगों को पसंद आने वाली है। तो हमें यही उम्मीद है कि जब भी हमारी फिल्म रिलीज हो दर्शक इसे सिनेमाघरों में जाकर ही देखें।  वही बात अगर इस फिल्म की कास्टिंग की करें तो फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ मेघा श्री, माही श्रीवास्तव, कीर्ति यादव, सबा खान, वरण्या मल्होत्रा, सुशील सिंह, संजय पांडे, विनीत विशाल, अनूप अरोड़ा, विनोद मिश्रा, सामर्थ चतुर्वेदी, जे नीलम, रोहित सिंह मटरू, पप्पू यादव, सुबोध सेठ, मनीष चतुर्वेदी, वैभव राय, अक्की, संजीव मिश्रा, यादवेंद्र यादव, ओ पी कश्यप मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन लोटस स्टूडियो में हुआ है। फिल्म के गानों में शानदार लिरिक्स और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी का है। फिल्म की कहानी वीरू ठाकुर ने लिखी है। डीओपी आर प्रिंस है। एक्शन दिलीप यादव, एस मल्लेश और न्योंग का है।

रत्नाकर कुमार,खेसारी लाल यादव और पराग पाटिल की भोजपुरी फिल्म “संघर्ष 2” का फर्स्ट लुक हुआ आउट

Print Friendly

admin

Related Posts

सुपरहिट फिल्म ‘पावर स्टार’ से पवन सिंह और मधु शर्मा ने रचा नया इतिहास

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का पावर   और सुपरस्टार एक्ट्रेस मधु शर्मा ने ब्लॉक बस्टर भोजपुरी फिल्म ‘पॉवर स्टार’ की अपार सफलता के साथ नया इतिहास रच दिया…

Print Friendly

निर्माता रत्नाकर कुमार और धीरू यादव की बहुचर्चित फिल्म काली मेहंदी का ट्रेलर हुआ रिलीज, माही श्रीवास्तव के दिखे अलग-अलग रूप

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक के बाद एक हिट से लेकर सुपरहिट तक फिल्म देने वाले निर्माता रत्नाकर कुमार एक बार फिर से अपनी एक अलग कहानी लेकर आ रहे…

Print Friendly

You Missed

AAFT’s 18th Global Film Festival Noida 2025 Opens With Spectacular Grandeur — Crowned The Biggest Academic Film Festival In The World

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 1 views

जदयू दिल्ली प्रदेश कार्यालय में महासदस्यता अभियान का भव्य शुभारंभ, एक सप्ताह में 5 लाख नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 0 views

रत्नाकर कुमार, शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी गाना ‘दिलवा में रखिहा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 1 views

प्रिया सिन्हा, करिश्मा कक्कड़ का भोजपुरी लोकगीत ‘धरा ना पातर कमर’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • December 10, 2025
  • 13 views

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव की हिट जोड़ी में भोजपुरी गाना ‘मेहरी से लड़बा’ ने पार किया सात मिलियन व्यूज

  • By admin
  • December 10, 2025
  • 19 views

हरीश सिंह नेगी – संघर्ष से सफलता तक का प्रेरक सफर

  • By admin
  • December 8, 2025
  • 35 views